ये तरीके त्वचा के मस्सों को हटाने में कारगर

ये तरीके त्वचा के मस्सों को हटाने में कारगर

सेहतराग टीम

शरीर में मस्से निकलते हैं। ये शरीर के कई हिस्सों में निकलते हैं जो देखने में काफी खराब दिखते हैं। वैसे तो ये किसी भी अंग पर निकलते हैं लेकिन जो चेहरे पर निकलता है उससे हमारी खूबसूरती खराब हो जाती है। क्योंकि ये मस्से हमारे चेहरे को खराब कर देते हैं। ये कई वजह से होता है। कई बार ये खानदानी होता है। वहीं कई बार ज्यादा धूप में रहने से भी निकल जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ये मस्से क्यों निकलते हैं। अगर नहीं जानते तो आज हम आपको बताएंगे कि मस्से हमें क्यों निकलते हैं।

पढ़ें- एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

आपको बता दें कि मस्सा हयूमन पैपिलोमा वायरस नामक विषाणु के कारण होते हैं। यह नॉन-कैंसरस होता है। यह वायरस शरीर में कटी व फटी हुई जगह से प्रवेश करता है। अगर आप भी इन मस्सों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए मस्सों से निजात पाने के लिए कौन सा देसी उपचार फायदेमंद होंगे।

अलसी के बीज का करें इस्तेमाल:

अलसी के बीज से भी मस्सों से निजात पाया जा सकता है। मस्सों को दूर करने के लिए आप अलसी के बीजों को पीस लें। इसके बाद इसमें अलसी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस पेस्ट को को मस्सों पर चार से पांच दिनों तक लगाने से मस्से अपने आप खत्म हो जाएंगे।

लहसुन से करें मस्सों का इलाज:

लहसुन की कली को छील लें, और छीले हुए लहसुन को मस्से वाली जगह पर लगाएं। लहसुन को मस्सों पर रगड़ने से मस्सें सूखने लगेंगे और अपने आप मस्से झड़ कर खत्म होने लगेंगे।

बरगद के पत्तों का रस करें इस्तेमाल:

बरगद के पत्तों से भी मस्सों का इलाज संभव है। आप बरगद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इन्हें लगाने से मस्से के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाती है। साथ ही मस्से अपने आप सूखकर झड़ जाते हैं। 

प्याज के रस से करें मस्से का इलाज:

चेहरे पर या स्किन पर मस्से से परेशान है तो प्याज के रस का इस्तेमाल मस्से को दूर करन के लिए कर सकते हैं। प्याज को मिक्सर में पीस लें और फिर इसे छान कर प्याज का रस निकाल लें। इस रस को मस्से पर रोजाना लगाने से आपके मस्से अपने आप झड़ कर खत्म हो जाएंगे। 

आलू के रस से करें मस्से को दूर:

आलू का रस भी मस्से को दूर करने के लिए कारगर उपाय है। इसके लिए आप आलू का एक टुकड़ा लें और उसे मस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से 3-4 दिन में मस्से सूखकर गिरने लगते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, डेंगू बुखार के लक्षण और जांच का तरीका, इससे खुद की सुरक्षा कर सकेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।